नीमच। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान कमल चौक, फव्वारा चौक, फल मंडी चौराहा सहित कई प्रमुख स्थानों पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।
अधिकारियों ने पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों की दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया। नगर पालिका कर्मचारियों की सहायता से पूरी कार्यवाही की गई।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी और पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने साफ कहा कि बाजार में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।


















