नीमच में ‘न्याय सबके लिए’ की भावना को साकार करेगा ‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह’
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
06 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 06 नवम्बर 2025, 8:32 अपराह्न IST)

9 से 14 नवम्बर तक विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला

नीमच। माननीय मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 9 नवम्बर 2025 को ‘विधिक सेवा दिवस’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का आयोजन 9 से 14 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है।

सप्ताह का शुभारंभ 9 नवम्बर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में मैराथन दौड़ से होगा। यह दौड़ भारत माता चौराहा से प्रारंभ होकर रतन स्वीट्स, गोमाबाई नेत्रालय होते हुए नवीन जिला न्यायालय परिसर तक संपन्न होगी।

इस अवसर पर न्यायाधीशगण, प्रशासनिक अधिकारी, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी, पुलिस एवं नगरपालिका कर्मी, बिजली विभाग के अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी, पैरालीगल वॉलंटियर्स तथा सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे।

सचिव श्रीमती शोभना मीणा ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल होकर विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में सहयोग दें।

न्यायोत्सव के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा:

  • 9 नवम्बर: मैराथन दौड़ (भारत माता चौराहा से शुरू होकर नवीन जिला न्यायालय परिसर तक)।

  • 10 नवम्बर: जिला जेल एवं उपजेलों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर।

  • 11 नवम्बर (विश्व शिक्षा दिवस): विद्यालयों और महाविद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

  • 12 नवम्बर: ग्रामीण एवं श्रमिक क्षेत्रों में विधिक शिविर।

  • 13 नवम्बर: बाल देखभाल संस्थानों में विधिक जागरूकता शिविर।

  • 14 नवम्बर (बाल दिवस): चित्रकला, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ बाइक एवं साइकिल रैली के माध्यम से समापन समारोह।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच ने नागरिकों से अपील की है कि वे न्याय सबके लिए के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

संबंधित खबरें : 
नीमच में ‘न्यायोत्सव: कानूनी सेवा सप्ताह 2025’ की घोषणा, 9 से 14 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

 

 

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories