Advertisement

ग्राम हरवार की बेटी पूजा जाट बनीं डीएसपी, एमपीपीएससी परीक्षा 2024 में हासिल की सफलता

नीमच। जिले की जीरन तहसील के ग्राम हरवार की बेटी पूजा जाट ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2024 में सफलता हासिल कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद प्राप्त किया है। पूजा की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।POOJA

Shubham Solar Solution

पूजा जाट एक साधारण किसान परिवार से हैं। उनके पिता बलवीर सिंह जाट किसान हैं, जबकि मां गृहिणी हैं और खेती में सहयोग करती हैं। पूजा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम हरवार के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की, माध्यमिक शिक्षा जीरन के स्कूल से पूरी की और नीमच कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।
सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने के बावजूद पूजा ने लगन, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता प्राप्त की। उनके भाई आनंद जाट ने बताया कि परिणाम घोषित होते ही पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने पूजा की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि वह अब क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें