मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी: MPESB ने निकाली 1510 पदों पर बंपर भर्ती, 1 लाख के पार मिलेगी सैलरी
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
01 मार्च 2026, (अपडेटेड 01 मार्च 2026, 11:05 पूर्वाह्न IST)

भोपाल । मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। वन विभाग और जेल विभाग में नौकरी का सपना देखने वालों के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने अपना खजाना खोल दिया है। कुल 1510 पदों पर बंपर सीधी भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल (28 फरवरी 2026) से शुरू हो चुकी है। 

MPESB भर्ती 2026: कैलेंडर में सेव कर लें ये महत्वपूर्ण तिथियां

किसी भी सरकारी फॉर्म को भरने से पहले उसकी तारीखों का ध्यान रखना सबसे जरूरी होता है। अक्सर छात्र अंतिम दिन का इंतजार करते हैं और सर्वर डाउन होने की वजह से फॉर्म नहीं भर पाते। इसलिए इन तारीखों को ध्यान से नोट कर लें:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 28 फरवरी 2026 

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 14 मार्च 2026

  • फॉर्म में गलती सुधारने (संशोधन) की अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026

  • लिखित परीक्षा की प्रस्तावित तिथि: 7 अप्रैल 2026

किन पदों पर निकली है MPESB की ये बंपर वैकेंसी?

इस बार की यह भर्ती कई मायनों में खास है क्योंकि इसमें एक साथ कई पदों को क्लब किया गया है। कुल 1510 पदों का जो रोस्टर जारी हुआ है, जो की कुछ इस प्रकार है:

  • वन रक्षक (Forest Guard): 728 पद

  • जेल प्रहरी (Jail Guard): 757 पद

  • असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट: 25 पद

इसके अलावा, वन विभाग के तहत ही क्षेत्र रक्षक (Field Guard) के 169 अतिरिक्त पदों पर भी योग्य युवाओं की नियुक्ति की जानी है।

भर्ती में आरक्षण का पूरा गणित 

जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार, 728 वन रक्षक पदों के लिए आरक्षण का जो मॉडल तैयार किया गया है, वह हर कैंडिडेट को समझना चाहिए:

  • अनारक्षित (UR): कुल 310 पद (जिसमें ओपन 185, भूतपूर्व सैनिक 24, होमगार्ड 90 और संविदा 11 शामिल हैं)

  • ओबीसी (OBC): कुल 198 पद (ओपन 117, बाकी अन्य के लिए रिजर्व)

  • अजजा (ST): कुल 143 पद (ओपन 84)

  • ईडब्ल्यूएस (EWS): कुल 77 पद (ओपन 48)

  • जरूरी नोट: इस भर्ती में वन रक्षक के पद पर अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए कोई भी पद आरक्षित नहीं रखा गया है। यह बात नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर दी गई है।

वहीं, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट के 25 पदों में से 8 पद अनारक्षित, 2 ईडब्ल्यूएस, 5 एससी, 8 एसटी और 2 ओबीसी वर्ग के लिए सुरक्षित किए गए हैं।

सैलरी 

सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा मोटिवेशन उसकी सैलरी और जॉब सिक्योरिटी होती है। इस MPESB भर्ती में वेतनमान आपको हैरान कर देगा।

  • अगर आप वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक या जेल प्रहरी बनते हैं, तो आपका मूल वेतनमान ₹19,500 से शुरू होकर ₹62,000 प्रति माह तक जाएगा।

  • वहीं, अगर आप असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट जैसी अधिकारी रैंक की पोस्ट निकालते हैं, तो आपकी सैलरी ₹36,200 से शुरू होकर ₹1,14,800 तक होगी। यानी आपकी सैलरी सीधे 1 लाख के पार!

कौन भर सकता है MPESB का फॉर्म? 

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (हाईस्कूल) या 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा पास कर चुका कोई भी युवा इसके लिए फॉर्म भर सकते है।

उम्र की बात करें तो 1 जनवरी 2026 के हिसाब से आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 33 साल तय की गई है। महिलाओं और मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के मुताबिक आयु सीमा में 5 साल की एक्स्ट्रा छूट (यानी 38 साल तक) दी जा रही है।

सिलेक्शन का प्रोसेस

सबसे पहले आपको 7 अप्रैल 2026 को MPESB द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में दो शिफ्ट (सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 3:00 से 5:00) में आयोजित होगी। पेपर में जनरल नॉलेज, बेसिक कंप्यूटर, रीजनिंग और कुछ तकनीकी सवाल पूछे जाएंगे।

जो युवा रिटर्न एग्जाम की मेरिट लिस्ट में जगह बनाएंगे, उनका फिजिकल टेस्ट (PET) होगा। फिजिकल में आपको 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद (Long Jump) और गोला फेंक (Shot Put) जैसे टास्क पूरे करने होंगे। ध्यान रहे, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अपना ओरिजिनल आधार कार्ड ले जाना बिल्कुल न भूलें।

फॉर्म फीस और आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड से MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट (www.esb.mp.gov.in) पर जाकर किए जा सकते हैं।

  • जनरल (अनारक्षित) वर्ग: ₹500 प्रति पेपर

  • एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (केवल MP के मूल निवासी): ₹250 प्रति पेपर

ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑनलाइन अप्लाई करें


यह भी पढ़ें: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal ) 01 मार्च 2026: सूर्य देव की कृपा से इन राशियों का होगा भाग्योदय, जानें सटीक भविष्यफल

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories