Advertisement

बेटी ने दिया ज़हर: मुरैना में प्रेमी संग मिलकर माता-पिता की हत्या की साजिश, ऑडियो में खुला राज

बेटी ने दिया ज़हर

मुरैना । मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। इस सनसनीखेज घटनाक्रम में आरोप है कि एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को जहर देकर मारने की कोशिश की। “बेटी ने दिया ज़हर” मामला अब पुलिस जांच का बड़ा विषय बन गया है।

TOMP Advt-1
TOMP Advt-2

पीड़ित दंपती के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय बेटी पिछले कुछ समय से एक युवक के संपर्क में थी। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था और उन्होंने बेटी की सगाई दूसरी जगह तय कर दी थी। यहीं से विवाद गहराता गया और मामला खौफनाक साजिश तक पहुंच गया।

ऑडियो क्लिप में सामने आई साजिश

ऑडियो – 1 लड़की : हेलो, तुमको चूहा मार दवाई नहीं मिल रही। लड़का : नहीं क्यों। लड़की : अटेर रोड पर मिलती है। लड़का : @@@ को भेज कर मंगवा लो। लड़की : बच्ची को नहीं देंगे। बड़ों को ही देते हैं, अटेर रोड पर मिल जाएगी। लड़का : अटेर रोड पर कहां? लड़की : जहां तीन-चार खाद की दुकानें हैं। मौका आज ही है। लड़का : क्यों। लड़की : मैं कह रही हूं। इन लोगों का कोई भरोसा नहीं है। लड़का : कल कहां गई थी। लड़की : कल ले गए थे, गाड़ी में डाल कर सांकल से बंद कर, फिर लौट आए। लड़का : तू निकल वहां से। आज अगर चार बीघा पर नहीं आई तो मैं बोलूंगा नहीं, कल सूरत चला जाऊंगा। लड़की : मैं जो कह रही हूं, वह सुनो, जाओ दवा ले आओ। मैं आज रोटी बना रही हूं। लड़का : रोटी अब तू ही बनाती है क्या? लड़की : नहीं, आज पहली बार बना रही हूं। आज मौका है, जल्दी ले आओ। लड़का : ठीक है।

ऑडियो – 2 लड़का : हैलो, गल्ला मंडी में हूं। लड़की : पुलिया पर आ गई हूं। लड़का : गल्ला मंडी होकर आ जाओ। लड़का : चूहा मार दवा और दीमक मारने की दवा है। लड़की : मम्मी को भूख नहीं लग रही, डोकरा (पिता) भूखा है। लड़का : काली पॉलीथिन में रखी है, उसे फेंक देना। लड़का : गल्ला मंडी आ जा टीन शेड में, जहां गेहूं की ट्रॉली लगती है। सब्जी लगती है।

ऑडियो – 3 लड़का : कहां है? लड़का : घर @@@ आ गया है। लड़का : खाना खा लिया। लड़की : नहीं अभी नहीं, सब कुछ मिला कर रख दिया है, खाने वाले हैं। तुमने खाना खा लिया। लड़का : हमने नहीं खाया। लड़की : एक आद रोटी खा लेते। लड़का : अभी निकल आ मौका देखकर। लड़की : अभी आंगन में बैठे हैं। लड़का : फिर ताला डाल देंगे। लड़की : सब गली वाले यहीं पर बात कर रहे हैं। लड़का : दूसरी छत पर कूद कर आ जा। लड़की : उस दिन तुम आए थे, देखा था। लड़का : अगर नहीं निकल पाई तो। लड़की : (गाली देते हुए…) बाहर से कुंडी डालकर आंगन में सभी को बंद कर भागूंगी। तुम 10 तारीख तक नौकरी पर मत जाओ। लड़का : मैं जाऊंगा, मेरा तीन दिन से दिमाग खराब है। लड़की : तुम मुझे बता देना, रोटी देने जा रही हूं। लड़का : क्या-क्या मिलाया है। लड़की : मैंने तो काली वाली पूरी दवा मिला दी है। लड़का : वो वाली नहीं मिलाई क्या। लड़की : मैंने तो पूरी मिला दी है। लड़का : खाना खाने के बाद कुछ नहीं हुआ फिर… लड़की : होगा, कुछ तो होगा… उल्टी वगैरह। !@#$$ ये सब %^&** करवा रहा है। लड़का : नहीं आई तो समझना। लड़की : मरू या कुछ करू… आऊंगी जरूर।

इस पूरे मामले का सबसे बड़ा खुलासा तीन ऑडियो क्लिप्स से हुआ है। पिता ने ये रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी हैं। इन क्लिप्स में लड़की अपने प्रेमी से चूहे मारने की दवा लाने के लिए कहती सुनाई देती है।

बातचीत में लड़की यह भी कहती है कि “आज मौका है”, जिससे साफ संकेत मिलता है कि यह पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी। ऑडियो में यह भी सामने आया कि वह खाना बनाकर उसमें जहर मिलाने की तैयारी कर रही थी।

रोटी का स्वाद बदला, फिर बिगड़ी हालत

बेटी ने दिया ज़हर1

बेटी ने दिया ज़हर1

घटना 29 मार्च की बताई जा रही है। पिता के अनुसार, उस दिन उनकी बेटी ने पहली बार खुद रोटी बनाने की जिद की। रात में जब परिवार ने खाना खाया, तो रोटी का स्वाद कुछ अलग लगा, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया।

कुछ ही देर बाद माता-पिता दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। चक्कर आना, उल्टी होना जैसे लक्षण दिखाई दिए। स्थिति गंभीर होते देख परिजनों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

5 दिन तक अस्पताल में जिंदगी की जंग

बेटी के जहर देने के बाद माता-पिता का ग्वालियर में भी चला इलाज।

दोनों को पहले पोरसा, फिर मुरैना और बाद में ग्वालियर रेफर किया गया। डॉक्टरों की सतर्कता और समय पर इलाज के कारण उनकी जान बच पाई। करीब 5 दिनों तक उनका इलाज चला।

यह घटना बताती है कि अगर थोड़ी भी देरी होती, तो परिणाम बेहद दुखद हो सकता था। यहा मामला इसलिए और गंभीर बन जाता है क्योंकि इसमें परिवार के भीतर ही जान लेने की कोशिश की गई।

बेटी और प्रेमी फरार

बेटी ने दिया ज़हर1

घटना के बाद से नाबालिग लड़की और उसका प्रेमी दोनों फरार हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ऑडियो क्लिप्स इस केस में अहम सबूत हैं।

पोरसा थाना पुलिस के अनुसार, लड़की और उसके प्रेमी ने मिलकर यह साजिश रची थी। दोनों की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास जारी हैं।

पहले भी सामने आ चुका है मामला

परिवार ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। वर्ष 2025 में भी लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। उस समय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा था और युवक को जेल भेजा गया था।

हालांकि, बाद में दोनों फिर संपर्क में आ गए। लड़की रात के समय छत से कूदकर प्रेमी से मिलने जाती थी, जिससे परिवार पहले से ही परेशान था।

सगाई रोकने के लिए उठाया खतरनाक कदम

मां के मुताबिक, उन्होंने बेटी की सगाई धौलपुर में तय की थी। 30 मार्च को सगाई होनी थी, लेकिन बेटी इस रिश्ते के खिलाफ थी। इसी कारण उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

परिवार में डर और तनाव

घटना के बाद माता-पिता पूरी तरह डरे हुए हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें अपनी ही बेटी से डर लगने लगा है। साथ ही, उन्हें केस वापस लेने की धमकियां भी मिल रही हैं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें