कृष्ण जन्मोत्सव में झूम उठा पूरा पंडाल! भागवत कथा में संत ने कही ऐसी बात, सुनकर सोचने पर मजबूर हुए लोग
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
20 मई 2026, (अपडेटेड 20 मई 2026, 8:20 अपराह्न IST)

रतनगढ़  (प्रदीप तिवारी)| रतनगढ़ स्थित बरेखण गौशाला में चल रही सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। जैसे ही कृष्ण जन्म प्रसंग शुरू हुआ, पूरा पंडाल “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा।

यह आयोजन श्री शंभू दयाल शर्मा एवं हिम्मत सिंह यादव परिवार द्वारा कराया जा रहा है। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म और संस्कारों से जुड़ी सीख प्राप्त की। कथा वाचक पंडित कमलकिशोर नागर ने अपने प्रवचनों में कहा कि

आज लोग डॉक्टर और वकील की बात तुरंत मान लेते हैं, लेकिन जब संत-महात्मा जीवन सुधारने की बात कहते हैं तो उसे अनदेखा कर देते हैं। जबकि सच्चे संतों के मार्गदर्शन से ही जीवन का कल्याण संभव होता है।

उन्होंने कहा कि मां, महात्मा और परमात्मा तीनों जीवन के सबसे बड़े आधार हैं। मां संस्कार देती है, महात्मा सही दिशा दिखाते हैं और परमात्मा मनुष्य को मोक्ष का मार्ग प्रदान करते हैं। लेकिन आज का मनुष्य इन तीनों के महत्व को समझने में पीछे रह गया है।

भागवत कथा के दौरान पं. नागर ने सरल उदाहरण देकर श्रद्धालुओं को भक्ति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि

जिस प्रकार बिना नाम बताए किसी दुकान से सामान नहीं मिल सकता, उसी तरह बिना भगवान का नाम लिए उसकी कृपा प्राप्त नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोग समय बदलने के लिए घड़ी बदलते हैं, लेकिन असली परिवर्तन भगवान की शरण में जाने से आता है।

कथा में गुरु की महिमा पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि गुरु के वचन जीवन का सबसे बड़ा सत्य होते हैं। जो व्यक्ति गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, उसका जीवन सफल हो जाता है। साथ ही उन्होंने राम नाम और सत्य के महत्व को बताते हुए लोगों को अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी।

प्रवचन के दौरान उन्होंने कहा कि मनुष्य को दोषों से दूर रहकर सरल और निष्कलंक जीवन जीना चाहिए। दुखी होकर जीवन बिताना स्वीकार किया जा सकता है, लेकिन दोषी बनकर नहीं। उन्होंने लोगों से अवगुणों को छोड़कर सद्गुण अपनाने का आह्वान किया।

भागवत कथा में बाल संत गोविंद हाटकेश नागर ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, त्याग और पुण्य कभी व्यर्थ नहीं जाते। उन्होंने लकड़ी का उदाहरण देते हुए बताया कि उसका हर रूप किसी न किसी काम आता है, उसी तरह सच्चे मन से की गई भक्ति भी एक दिन अवश्य फल देती है।

कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। आयोजन समिति द्वारा अंत में आरती और प्रसादी वितरण किया गया। धार्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है और भागवत कथा लगातार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories