3.12 लाख देकर घर लाई दुल्हन, एक महीने बाद रातों-रात गायब; अब पुलिस कर रही हर कड़ी की जांच
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
17 जुलाई 2026, (अपडेटेड 17 जुलाई 2026, 11:27 पूर्वाह्न IST)

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बड़ी सरवन क्षेत्र में दुल्हन को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को जांच में जुटा दिया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसने दो कथित दलालों के माध्यम से 3 लाख 12 हजार रुपए देकर उत्तर प्रदेश की एक युवती से शादी की थी। शादी के करीब एक महीने बाद दुल्हन कथित रूप से घर से 30 हजार रुपए नकद और चांदी की पायजेब लेकर चली गई। युवक का आरोप है कि जाने से पहले उसे पानी में नींद की गोली मिलाकर पिलाई गई थी। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यह मामला पहले स्टेशन रोड थाने में जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था। बाद में क्षेत्राधिकार के आधार पर इसे सरवन थाने भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

मैरिज ब्यूरो के जरिए हुई पहचान

दुल्हन

शिकायतकर्ता प्रितेश रेगा (32) निवासी बड़ी सरवन ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़-दो वर्ष पहले उसकी पहचान जावरा के नांदवेल निवासी नंदू उर्फ नंदलाल से हुई थी। शिकायत के अनुसार नंदू ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल निवासी विकास बोरी के साथ मिलकर मैरिज ब्यूरो का काम करता है। प्रितेश के मुताबिक दोनों ने उसे व्हाट्सएप पर कई युवतियों की तस्वीरें भेजीं। जब उसने तस्वीरों पर भरोसा नहीं जताया तो उसे उत्तर प्रदेश जाकर युवतियों से मिलने की सलाह दी गई।

चंदौली पहुंचकर पसंद की दुल्हन

दुल्हन

पीड़ित के अनुसार वह अपने जीजा प्रमोद मंडवारिया के साथ उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले पहुंचा। वहां कथित तौर पर उसे चार युवतियां दिखाई गईं। इनमें से उसने सुमन नाम की युवती को पसंद किया। शिकायत के मुताबिक शादी कराने के बदले 3 लाख रुपए की मांग की गई। प्रितेश ने स्पष्ट कहा कि वह पैसे देने के लिए तैयार है, लेकिन उसके साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। आरोप है कि दोनों कथित दलालों ने भरोसा दिलाया कि दुल्हन हमेशा उसके साथ रहेगी। इसके बाद युवती उसके साथ रतलाम आई और 4 मई 2025 को दोनों की शादी हुई।

तीन किस्तों में दिए 3.12 लाख रुपए

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि शादी के लिए उसने अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

  • पहली बार 90 हजार रुपए।
  • दूसरी बार 1 लाख 85 हजार रुपए।
  • तीसरी बार 37 हजार रुपए।

इस तरह कुल 3 लाख 12 हजार रुपए कथित रूप से आरोपियों को दिए गए।

एक महीने तक साथ रही दुल्हन

प्रितेश का कहना है कि शादी के बाद करीब एक महीने तक दुल्हन उसके साथ रही। इस दौरान दोनों सांवरियाजी, मंदसौर और भादवामाता सहित कई धार्मिक स्थलों पर भी गए। कुछ समय बाद महिला बार-बार अपने गांव जाने की बात करने लगी। पीड़ित के अनुसार उसने इस बारे में विकास बोरी से बातचीत की तो कथित तौर पर उसे महिला को अपने साथ ही रखने की सलाह दी गई।

रात में हुई घटना, सुबह खुला राज

शिकायत के अनुसार 6 जून 2025 की रात युवक ने खाना नहीं खाया था। आरोप है कि महिला ने उसे पानी में नींद की गोली मिलाकर पिला दी। जब उसकी नींद खुली तो दुल्हन घर में नहीं थी। युवक ने बाहर निकलकर देखा तो एक बोलेरो वाहन गांव से बाहर जाता दिखाई दिया। उसका आरोप है कि दुल्हन घर से 30 हजार रुपए नकद और चांदी की पायजेब भी अपने साथ ले गई। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

आधार कार्ड को लेकर भी दावा

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उसने महिला द्वारा दिए गए आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जांच कराई। उसके अनुसार आधार कार्ड संदिग्ध निकला और उस पर दर्ज नाम अलग बताया गया। इस संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। प्रितेश ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह चंदौली पहुंचा था, तब उसे युवती के घर नहीं ले जाया गया। कथित तौर पर उसे एक होटल में ठहराया गया और वहीं पूरी बातचीत के बाद महिला को उसके साथ भेज दिया गया।

एसपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस

पीड़ित का आरोप है कि सरवन थाने में शिकायत देने के बाद शुरुआती स्तर पर केवल गुमशुदगी दर्ज की गई थी। कार्रवाई नहीं होने पर वह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार से मिला। एसपी के निर्देश के बाद स्टेशन रोड थाने में शून्य पर प्रकरण दर्ज किया गया, जिसे बाद में सरवन थाने भेज दिया गया।

पुलिस ने नंदू उर्फ नंदलाल, सुमन और विकास बोरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

यूपी तक पहुंचेगी जांच

सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने बताया कि महिला और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा जिन बैंक खातों में राशि जमा कराई गई थी, उनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी जाएगी, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories