21 साल के राज की रहस्यमयी मौत: नीमच में पेड़ पर लटका मिला शव, किराए के कमरे में रह रहा था युवक
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
10 जून 2026, (अपडेटेड 10 जून 2026, 12:29 अपराह्न IST)

नीमच । नीमच शहर के किर्ति नगर इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना भंवरलाल के कुएं के पास की बताई जा रही है। सुबह लोगों की नजर पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। किर्ति नगर में हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

बड़वानी निवासी राज वर्मा की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 21 वर्षीय राज वर्मा पिता भगीरथ वर्मा निवासी जिला बड़वानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि राज वर्मा खाद-बीज भंडार से जुड़े काम के सिलसिले में नीमच आया था।

बताया गया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ किर्ति नगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिलने से उसके साथियों और आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

सभी पहलुओं पर जांच जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किर्ति नगर में हुई इस घटना की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस युवक के मोबाइल और उसके साथ रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक स्तर पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पुलिस ने इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories