मनासा चोरी का खुलासा: चार लाख के चोरी के आभूषण बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
15 जुलाई 2026, (अपडेटेड 15 जुलाई 2026, 5:18 अपराह्न IST)

मनासा (नीमच), 15 जुलाई। नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने नकबजनी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में गठित टीम ने की।

दोपहर में हुई थी नकबजनी की वारदात

पुलिस के अनुसार फरियादी ने थाना मनासा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाश उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि बदमाश घर से 20 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

शिकायत के आधार पर थाना मनासा में अपराध क्रमांक 348/2026 दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।

विशेष टीम गठित कर शुरू की गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया। साथ ही संदिग्धों की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार की वारदात

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक ने अपनी पहचान तूफान पिता लालूराम गुर्जर, निवासी टामोटी, थाना कुकड़ेश्वर के रूप में बताई। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन बाद में पूछताछ में उसने नकबजनी की वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।

अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी से यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में कोई संबंध रहा है या नहीं। जांच के दौरान यदि अन्य वारदातों में संलिप्तता सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है।

इन पुलिस अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस विभाग के अनुसार टीम में शामिल रहे—

  • थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी
  • उपनिरीक्षक तेज सिंह सिसौदिया
  • सहायक उपनिरीक्षक दिलीप कुमार
  • प्रधान आरक्षक अकीब मेव
  • आरक्षक अंकित जोशी
  • आरक्षक ईश्वर चौहान
  • आरक्षक पिकेंश मोगिया

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories