पति की मौत के 6 माह बाद भी नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र, दर-दर भटक रही महिला
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
19 मई 2026, (अपडेटेड 19 मई 2026, 4:37 अपराह्न IST)

नीमच। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र से प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पति की मौत के छह माह बाद भी एक महिला को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। परेशान महिला ने अब जिला कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।

तहसील मनासा के ग्राम खेड़ाबाराजी कंजार्डा निवासी कलाबाई भील ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। महिला ने बताया कि उनके पति शम्भूलाल भील का 9 अक्टूबर 2025 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद परिवार ने ग्राम पंचायत धाकड़खेड़ी में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया, लेकिन आज तक प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया।

महिला का आरोप है कि वह पिछले छह माह से पंचायत के चक्कर लगा रही हैं। कई बार पंचायत सचिव से संपर्क किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया।

कलाबाई ने बताया कि पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। वह मजदूरी कर अपने चार छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण उनकी विधवा पेंशन भी शुरू नहीं हो पाई है।

महिला ने आवेदन में यह भी बताया कि संबल योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ भी दस्तावेजों के अभाव में अटका हुआ है।

पीड़ित महिला ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया जाए और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे गरीब परिवारों की परेशानियां और बढ़ जाती हैं।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories