‘न्यायोत्सव’ का समापन: नीमच में कल भव्य विधिक जागरूकता बाइक रैली
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
13 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 13 नवम्बर 2025, 8:12 अपराह्न IST)

नीमच, 13 नवंबर 2025। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), नीमच द्वारा आयोजित “न्यायोत्सव – विधिक सेवा सप्ताह” अपने अंतिम चरण पर पहुँच चुका है। ‘न्यायोत्सव’ के समापन दिवस, 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को, न्याय और कानूनी जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक भव्य “बाइक रैली” का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित होने वाली यह रैली, “Run For Justice – Each Step Towards Legal Awareness” (न्याय के लिए दौड़ें – विधिक जागरूकता की ओर प्रत्येक कदम) की थीम पर केंद्रित होगी, जिसका मूल उद्देश्य “Justice for Every Child” (हर बच्चे के लिए न्याय) सुनिश्चित करना है।

 रैली का रूट और समय

यह विधिक जागरूकता बाइक रैली कल सुबह 10:30 बजे नवीन जिला न्यायालय परिसर, नीमच (म.प्र.) से प्रारंभ होगी।

रैली का निर्धारित रूट नागरिकों को विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा:

नवीन जिला न्यायालय परिसर -> गोमाबाई नेत्रालय -> रतन स्वीट्स -> कमल चौक -> फव्वारा चौक -> मैसी शोरूम -> L.I.C. चौराहा -> नवीन जिला न्यायालय परिसर।

इस रैली के माध्यम से नीमच के नागरिकों से न्याय के महत्व और मुफ्त विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक होने का आह्वान किया जाएगा।

पुरस्कार वितरण समारोह

बाइक रैली के सफलतापूर्वक संपन्न होने के पश्चात, जिला न्यायालय परिसर में एक समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान, सप्ताह भर की गतिविधियों—जिसमें बाल देखरेख संस्थाओं का निरीक्षण, जागरूकता शिविर और चित्रकला प्रतियोगिता शामिल थी—में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत और सचिव श्रीमती शोभना मीणा के मार्गदर्शन में यह आयोजन न्याय की सुलभता और विधिक सेवा के प्रति DLSA की प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories