नीमच में GBS का खतरा? कलेक्टर के 5 बड़े निर्देश, एयर एम्बुलेंस भी तैयार; कल से घर-घर होगी स्क्रीनिंग
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
17 जनवरी 2026, (अपडेटेड 17 जनवरी 2026, 10:21 अपराह्न IST)

नीमच/मनासा (Neemuch GBS Alert)।  मध्य प्रदेश के नीमच जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा और विशेषकर जीबीएस (Guillain-Barré Syndrome) जैसी गंभीर बीमारी के संदेह को देखते हुए जिला प्रशासन अब ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार शाम को मनासा उपखंड और जिला चिकित्सालय नीमच का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्क्रीनिंग टीमों के साथ लंबी बैठक की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और Neemuch GBS Alert के तहत हर संदिग्ध मरीज पर पैनी नजर रखी जाए।

मनासा में स्क्रीनिंग का दूसरा राउंड कल से

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मनासा के नगरीय क्षेत्रों में सर्वे कर रही 15 अलग-अलग टीमों के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। पहले राउंड का सर्वे सभी वार्डों में पूरा हो चुका है और प्रशासन के पास हर परिवार की ‘लाइन लिस्टिंग’ मौजूद है। Neemuch GBS Alert में कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि 18 जनवरी 2026 से स्क्रीनिंग का दूसरा राउंड शुरू किया जाए। इसमें टीम के सदस्य हर घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे ताकि किसी भी लक्षण को शुरुआत में ही पकड़ा जा सके।

आपात स्थिति के लिए एयर एम्बुलेंस की तैयारी

Neemuch GBS Alert बैठक में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश एयर एम्बुलेंस को लेकर रहा। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई ऐसी विशेष आपात स्थिति बनती है जहां मरीज को तत्काल बड़े सेंटर शिफ्ट करना हो, तो जिला प्रशासन एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के लिए पूरी तरह तैयार रहे। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक प्रोटोकॉल और लॉजिस्टिक्स पहले से ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के स्टाफ को भी 24×7 अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

नीमच जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति

मनासा क्षेत्र के दो मरीज, जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा था, वर्तमान में जिला चिकित्सालय में उपचाराधीन हैं। कलेक्टर ने स्वयं उनके वार्ड में जाकर परिजनों और डॉक्टरों से बात की। राहत की बात यह है कि प्राथमिक जांच में इन मरीजों में जीबीएस के लक्षण नहीं पाए गए हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों को यथासंभव जिला अस्पताल में ही त्वरित और निशुल्क उपचार मिले। रेफर केवल अत्यंत गंभीर परिस्थितियों में ही किया जाए।

जल जनित बीमारियों पर प्रहार,क्लोरीनेशन का आदेश:

Neemuch GBS Alert बैठक में जीएसबी और अन्य मौसमी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए पानी की शुद्धता को सबसे बड़ी प्राथमिकता दी गई है। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ और सभी सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की सभी पेयजल टंकियों, सामुदायिक जल स्रोतों और वाल्व चेंबरों की सफाई और क्लोरीनेशन तत्काल प्रभाव से दोबारा कराया जाए।

आमजन के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ की एडवाइजरी कलेक्टर ने जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें। उन्होंने कुछ अनिवार्य नियम बताए हैं:

  1. पानी को हमेशा उबालकर ही पिएं।

  2. खाना ताजा और ढककर रखा हुआ ही खाएं।

  3. भोजन से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ साबुन से अच्छे से धोएं।

  4. अशुद्ध पानी या खुले में बिकने वाले आधे पके खाने से परहेज करें।

  5. अपनी मर्जी से कोई भी दवा (Self-medication) न लें।

प्राइवेट अस्पतालों और आयुष विभाग की भूमिका

Neemuch GBS Alert बैठक में निजी अस्पतालों पर भी प्रशासन की नजर है। कलेक्टर ने पिछले 7 दिनों में प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों का फॉलोअप लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुष विभाग को भी स्थानीय स्तर पर स्क्रीनिंग और जागरूकता में सक्रिय सहयोग करने को कहा गया है। जो बच्चे डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं, उनके लिए फिजियोथैरेपिस्ट, जिंक और ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।


यह भी पढ़ें: नीमच में MD Drug का काला साम्राज्य: मनासा पुलिस ने पकड़ा 40 लाख का जखीरा, खेड़ी दायमा में चल रही थी मौत बनाने की फैक्ट्री

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories