नीमच ब्रेकिंग: 9 नवंबर रविवार को 5 घंटे रहेगी बिजली बंद, STC करेगा सुधार कार्य; औद्योगिक क्षेत्र सहित ये 19 स्थान प्रभावित
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
08 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 08 नवम्बर 2025, 11:55 पूर्वाह्न IST)

नीमच: विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी (STC) द्वारा अनिवार्य रखरखाव और सुधार कार्य के कारण नीमच के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रविवार, 09 नवंबर 2025 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य 132 केवी नीमच सब-स्टेशन पर किया जा रहा है और इसका सीधा असर सावन, सरवानिया महाराज, और हरकियाखाल फीडर से जुड़े ग्रिडों और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

कटौती का समय और प्रभावित फीडर

तारीख: रविवार, 09 नवंबर 2025

​समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक। (कार्य की आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है, इसलिए उपभोक्ताओं को सहयोग करने की अपील है।)

​प्रभावित फीडर: 33 केवी सावन, सरवानिया महाराज, हरकियाखाल फीडर।

बाधित होने वाले प्रमुख 33/11 ग्रिड और उपभोक्ता

​यह अस्थाई कटौती कुल 19 स्थानों और इकाइयों को प्रभावित करेगी, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र और प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ शामिल हैं।

प्रभावित ग्रिड क्षेत्र (गाँव/स्थान):

गिरदौड़ा, रेवली देवली, हनुमनतिया, सेमली चंद्रावत, जावी, हरकियाखाल, खेताखेड़ा, पालसोडा।

प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक उपभोक्ता:

निलेश गौरव, एस के मिनरल, मोबीटैक, सी एम ओ नगरपालिका, औद्योगिक क्षेत्र, धानुका सोया, नीमच प्रोटीन्स, सीवरेज ट्रीमेन्ट प्लांट (नगरपालिका), धानुका बायोटेक, इको ग्रीन, अडानी सोया, धीरेन्द्र सोया, एम एस सॉल्वेक्स, शिवबल स्टोन क्रेशर, गिरवर फैक्ट्री।

​संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस सूचना को अपने साथियों और उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

​महत्वपूर्ण नोट: कार्य के दौरान सभी कर्मचारियों के लिए हेलमेंट, सेफ्टी बेल्ट, सुरक्षा जूते, हैंडग्लोब्स, सीढ़ी और अर्थराड का उपयोग अनिवार्य है। कार्य शुरू करने से पहले परमिट अधिकृत व्यक्ति से संपर्क कर कार्य करना सुनिश्चित करें।

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories