बदहाली की मार झेल रही पुरानी  कचहरी, चोरी हुई ऐतिहासिक तोप का अब तक नहीं मिला कोई सुराग
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
07 नवम्बर 2025, (अपडेटेड 08 नवम्बर 2025, 4:30 अपराह्न IST)

IMG 20251103 123508

नीमच । नीमच सिटी की पुरानी कचहरी  बदहाली की मार झेल रही है। पुरातत्व  महत्व की ऐतिहासिक धरोहर के कई भवन खंडहर में तब्दील होते जा रहे है।  2024 सितम्बर माह में कचहरी के मुख्य द्वार पर लगी प्राचीन दो तोपों में से एक तोप चोरी हो गई थी महीनों गुजर गए लेकिन तोप का कोई अता-पता नहीं चल पाया है। उस समय चोरी की घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे और जांच की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।यह चोरी पुरानी कचहरी परिसर की बदहाली और सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर करती है, जहाँ से चोर आसानी से एक बड़ी और भारी वस्तु चुरा ले गए…! हालांकि  पुलिस प्रशासन ने तोप की तलाश के लिए टीमें गठित की गई थीं। फिलहाल, इस मामले में कोई नई जानकारी या गिरफ्तारी की खबर सामने नहीं आई है, जिससे पता चलता है कि तोप अब भी लापता है…!  प्रशासन भी कचहरी के प्राचीन भवनों की मरम्मत के लिए प्रशासन भी कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। ग्वालियर स्टेट के जमाने  की कचहरी को शासन द्वारा पुरात्व महत्व की संपदा घोषित किया गया है लेकिन  कचहरी के कई भवन जर्जर और खंडहर हो चुूके है। कचहरी परिसर में जिला होम गार्ड कार्यालय वर्षो से संचालित हो रहा है लेकिन कचहरी की सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे भी काफी समय से बंद है। कचहरी परिसर में लगाए गए हाईमास्क भी काफी समय से बंद है। 

नीमच की पुरानी कचहरी का इतिहास जीवाजी राव सिंधिया के शासनकाल से जुड़ा है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था और ग्वालियर रियासत के दौरान इसका जीर्णोद्धार जीवाजी राव सिंधिया ने कराया था। यह रियासत की एक महत्वपूर्ण संपत्ति थी, जहाँ सिंधिया राजघराने के सदस्य दशहरा उत्सव के लिए आने पर रुकते थे और यह जागीरदारों का निवास स्थान भी था।इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में हुआ था और बाद में, ग्वालियर रियासत के दौरान जीवाजी राव सिंधिया ने इसका जीर्णोद्धार कराया।यह ग्वालियर रियासत की एक महत्वपूर्ण संपत्ति थी और राजसी वैभव का केंद्र थी।
पुरानी कचहरी को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित  पुराना वैभव में इसको लाया था। जिसमें तोपों का रखरखाव और सुरक्षा कार्य भी शामिल थे। लेकिन वर्तमान समय मेें कचहरी भवन व परिसर में कई हिस्से खस्ताहाल हैं। वर्तमान कचहरी भवन में जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय सहित 2 स्कूल और 1 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। गढ़ी के एक कमरे में सन्‌ 1900 के करीब के 13 शिलालेख लगे हैं, जो निर्माण कार्यों से संबंधित है। इसका शिल्प मूलतः राजपूत कालीन है। गुंबद मराठा स्थापत्य कला का अद्भुत उदाहरण है। बदहाली की मार झेल रही पुरानी  कचहरी, चोरी हुई ऐतिहासिक तोप का अब तक नहीं मिला कोई सुराग

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories