तेल का खेल पलटा! रूस को भारत से पहुंचा पेट्रोल
Reported by: ameet | Edited by: आकाश शर्मा
12 अगस्त 2026, (अपडेटेड 12 अगस्त 2026, 5:32 अपराह्न IST)

नीमच | रूस को भारत से पेट्रोल की पहली खेप पहुंचने की जानकारी सामने आई है। केप्लर के अनुसार, रूस को भारत से पेट्रोल की पहली खेप 5 अगस्त को मिली। यह घटनाक्रम इसलिए खास है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 88 फीसदी कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा निर्यातक भी है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की कुछ रिफाइनरियों का कामकाज यूक्रेन के हमलों से प्रभावित हुआ है। इसके चलते रूस में घरेलू ईंधन उपलब्धता पर दबाव बढ़ा और पेट्रोल की जरूरत पूरी करने के लिए भारत से आपूर्ति की गई।

नायरा एनर्जी ने भेजा पेट्रोल

नायरा एनर्जी लिमिटेड ने रूस को पेट्रोल की आपूर्ति की। कंपनी में रूस की प्रमुख तेल कंपनी रोसनेफ्ट का निवेश है। केप्लर के शिप-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, रूस के झंडे वाला प्रोडक्ट टैंकर साइक्लोन 18 जून को भारत के पश्चिमी तट पर स्थित वाडिनार रिफाइनरी पहुंचा था। यहां उसने करीब 42,000 टन पेट्रोल लोड किया। इसके बाद 6 जुलाई को यह खेप मिस्र के डामिएटा पोर्ट पर ओमान के झंडे वाले गार्नेट जहाज में ट्रांसफर की गई।यह जहाज अगस्त की शुरुआत में रूस पहुंचा।

और भी खेप भेजे जाने के संकेत

रूस को भारत से पेट्रोल भेजे जाने का यह अकेला मामला नहीं बताया जा रहा है। केप्लर के मुताबिक, प्रोडक्ट टैंकर Varg ने भी 6 जुलाई को वाडिनार से करीब 40,000 टन फ्यूल लोड किया था। जुलाई के अंत में इसका डामिएटा में शिप-टू-शिप ट्रांसफर हुआ।

इसके अलावा कैमरून के झंडे वाला Photon 13 जुलाई को वाडिनार से रवाना हुआ। ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, 28-29 जुलाई को डामिएटा में इसका पेट्रोल कार्गो रूस के झंडे वाले Talisman जहाज में ट्रांसफर किया गया।

यूक्रेन हमलों से बदले हालात

यूक्रेन के हमलों से रूस की रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित हुई है। इसी वजह से रूस को घरेलू बाजार में ईंधन उपलब्धता बनाए रखने के लिए पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोक लगाने की जरूरत पड़ी। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव ने भी वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है। ऐसे हालात में रूस को भारत जैसे देशों से तैयार पेट्रोल मंगाना पड़ा है। भारत और रूस के बीच लंबे समय से कच्चे तेल का कारोबार होता रहा है, लेकिन अब रूस को भारत से पेट्रोल भेजे जाने की स्थिति सामने आई है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories