ट्रंप की जुबान फिसली: भारत में ‘हर साल नया PM’ का दावा, पाकिस्तान से कन्फ्यूजन; मेंटल हेल्थ पर हंगामा!
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
16 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 16 अक्टूबर 2025, 8:42 अपराह्न IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान वह भारत और पाकिस्तान के बीच बुरी तरह कन्फ्यूज हो गए और दावा कर डाला कि भारत में हर साल प्रधानमंत्री बदल जाता है. ट्रंप की इस बड़ी चूक ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी है, वहीं उनके मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को लेकर भी एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

ट्रंप का चौंकाने वाला दावा: ‘भारत में हर साल नया नेतृत्व आता रहता है’

गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं. वह मुझसे प्यार करते हैं.’ मजाकिया लहजे में उन्होंने आगे जोड़ा, ‘लेकिन प्यार शब्द को गलत मत समझना, मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता.’

हालांकि, इसके बाद ट्रंप ने जो कहा, उसने सभी को चौंका दिया और तुरंत उनकी भूल उजागर कर दी. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने भारत को सालों से देखा है. यह एक अद्भुत देश है और हर साल नया नेतृत्व आता रहता है. मेरे दोस्त अब लंबे समय से नेतृत्व में हैं.’

सोशल मीडिया ने पकड़ी भूल: यह भारत नहीं, पाकिस्तान का इतिहास है

ट्रंप का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत डीकोड कर लिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति वास्तव में पाकिस्तान की बात कर रहे थे, लेकिन गलती से उन्होंने उसकी जगह भारत का नाम ले लिया.

आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि ट्रंप का यह बयान पाकिस्तान पर बिल्कुल फिट बैठता है. 1947 में अपनी स्थापना के बाद से, पाकिस्तान में अब तक 29 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं, और कोई भी प्रधानमंत्री अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है. 1993 में तो 12 महीनों के भीतर पांच अलग-अलग प्रधानमंत्रियों ने शपथ ली थी. वहीं, दूसरी ओर भारत में स्थिति बिल्कुल विपरीत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री हैं, जबकि उनसे पहले कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह एक दशक (2004-2014) तक पद पर थे.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों को अक्सर भ्रष्टाचार के आरोपों, सैन्य तख्तापलट, इस्तीफे या अविश्वास प्रस्तावों के कारण पद से हटना पड़ा है. हाल ही में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया था, जबकि लियाकत अली खान की पद पर रहते हुए हत्या कर दी गई थी.

बढ़ती गलतियां: क्या ठीक नहीं है डोनाल्ड ट्रंप का मेंटल हेल्थ?

डोनाल्ड ट्रंप की उम्र 79 वर्ष है और उनकी बढ़ती हुई गलतियां उनके मानसिक स्वास्थ्य को लेकर तमाम तरह के सवाल खड़े कर रही हैं. यह पहली बार नहीं है जब वह दो देशों के बीच कन्फ्यूज हुए हों.

  • कुछ दिन पहले, उन्होंने आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीजफायर कराने का क्रेडिट लेते वक्त गलती से अल्बानिया और अजरबैजान का नाम ले लिया था.
  • इससे पहले उन्होंने कंबोडिया और आर्मेनिया के बीच युद्ध समाप्त कराने का दावा कर दिया था, जबकि ये दोनों देश कभी युद्ध में शामिल नहीं रहे और भौगोलिक रूप से 4,000 मील से अधिक दूर हैं.
  • हाल ही में, उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित न्यूक्लियर वॉर को रोकने के अपने पुराने दावे को दोहराते हुए भारत की जगह ईरान का नाम ले लिया था.

एक पॉडकास्ट में साइकॉलजिस्ट डॉ. जॉन गार्टनर ने ट्रंप के मोटर स्किल्स में गिरावट का जिक्र किया था और इसे डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) का शुरुआती लक्षण बताया था. हालांकि, व्हाइट हाउस ने हमेशा की तरह इन दावों को खारिज किया है और जोर देकर कहा है कि राष्ट्रपति को मेमोरी लॉल (याददाश्त खोने) की कोई समस्या नहीं है.

फिलहाल, ट्रंप के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मज़ाक और गंभीर बहस दोनों को हवा दे दी है, और उनके अगले बयान का इंतज़ार किया जा रहा है.

 

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories