13 कट्टों में छिपाकर ले जा रहा था नशे का जखीरा! नाहरगढ़ पुलिस ने 260 किलो डोडाचूरा सहित तस्कर दबोचा
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
08 जून 2026, (अपडेटेड 08 जून 2026, 11:34 पूर्वाह्न IST)

नाहरगढ़। मंदसौर जिले की नाहरगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 260 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5.20 लाख रुपए बताई गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई है।

मुखबिर सूचना के बाद पुलिस अलर्ट

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में नाहरगढ़ पुलिस लगातार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में भारी मात्रा में डोडाचूरा भरकर राजस्थान की ओर जा रहा है।

सूचना के आधार पर नाहरगढ़ पुलिस ने डिगांव-बसई रोड स्थित बोलिया फंटा पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद रूपनी की ओर से आ रही एक संदिग्ध पिकअप को रोका गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें रखे 13 प्लास्टिक कट्टों से कुल 260 किलो डोडाचूरा बरामद हुआ।

राजस्थान निवासी आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक कुशाल सिंह (42) पुत्र मानसिंह सोंधिया निवासी गुराड़ी का खेड़ा, थाना भवानीमंडी, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी वरुण तिवारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त डोडाचूरा कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

सीमावर्ती क्षेत्रों पर बढ़ाई निगरानी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। नाहरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories