रतलाम के पास जल उठा राजधानी एक्सप्रेस का AC कोच,15 मिनट में बचाईं 68 जिंदगियां
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
17 मई 2026, (अपडेटेड 17 मई 2026, 11:34 पूर्वाह्न IST)

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के पास रविवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग ने रेलवे प्रशासन और यात्रियों दोनों को हिला कर रख दिया। त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में अचानक आग लगने से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना आलोट के पास लूणी रीछा और विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई।

जानकारी के मुताबिक राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान सीमा में प्रवेश करने से पहले ही एसी कोच बी-1 से धुआं उठने लगा। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया।

घटना सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। उस समय अधिकतर यात्री नींद में थे। अचानक धुआं और जलने की तेज गंध फैलते ही यात्रियों में दहशत फैल गई। रेलवे कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया।

15 मिनट में सभी 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

रेलवे अधिकारियों के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में कुल 68 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद राहत की सबसे बड़ी खबर यह रही कि करीब 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेलवे स्टाफ ने तुरंत ट्रेन को रोका और बिजली सप्लाई काट दी, ताकि आग दूसरे डिब्बों तक न फैले। हालांकि कुछ ही देर में आग ने बी-1 कोच के पीछे लगे सेकंड लगेज कम गार्ड वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्थिति बेहद भयावह थी। कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर गए, जबकि रेलवे कर्मचारियों ने लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को शांत रहने की अपील की।

दिल्ली-मुंबई रेल ट्रैक पर ट्रैफिक रोका गया

राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एहतियातन दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिया। इसके कारण दोनों दिशाओं में कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

सूत्रों के मुताबिक 5 से 6 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया। कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि वे अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले सकें। रेलवे कंट्रोल रूम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित ट्रैक को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

दुर्घटना राहत ट्रेन और टावर वैगन मौके पर भेजी गई

घटना स्थल तकनीकी रूप से राजस्थान के कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन रतलाम मंडल मुख्यालय नजदीक होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे प्रशासन ने तत्काल दुर्घटना राहत ट्रेन और टावर वैगन को घटनास्थल के लिए भेजा। फायर ब्रिगेड और रेलवे की तकनीकी टीमें भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

फिलहाल राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

यात्रियों ने बताया कैसे बची जान

घटना के बाद कई यात्रियों ने उस भयावह मंजर को साझा किया। यात्रियों के मुताबिक वे गहरी नींद में थे, तभी अचानक कोच में धुआं भरने लगा। कुछ लोगों ने पहले इसे तकनीकी खराबी समझा, लेकिन आग की लपटें दिखाई देने के बाद अफरा-तफरी मच गई। एक यात्री ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों की तेजी और समझदारी की वजह से बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ मिनट और देरी होती, तो स्थिति और खतरनाक हो सकती थी।

घटना के बाद यात्रियों को दूसरे सुरक्षित कोचों में शिफ्ट किया गया और रेलवे द्वारा भोजन व पानी की व्यवस्था भी कराई गई।

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेन में आग लगने की घटना ने रेलवे सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसी कोचों की इलेक्ट्रिकल जांच और सुरक्षा ऑडिट को और मजबूत करने की जरूरत है। रेलवे बोर्ड ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के संकेत दिए हैं। तकनीकी टीम प्रभावित कोच की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आग तकनीकी खराबी से लगी या किसी अन्य वजह से।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories