दशहरा मैदान में सज रहा भव्य अस्थायी दीपावली बाजार, सोमवार को होगा 200 से अधिक दुकानों का आवंटन
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
11 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 11 अक्टूबर 2025, 2:32 अपराह्न IST)

नीमच। दीपावली पर्व को देखते हुए नीमच शहरवासियों को खरीदारी की सुविधा प्रदान करने और स्थानीय व्यापारियों को मंच देने के लिए नगर पालिका द्वारा दशहरा मैदान में विशाल अस्थायी दीपावली बाजार का आयोजन किया जा रहा है।

बाजार को व्यवस्थित रूप देने की तैयारी शनिवार को ही शुरू हो गई। नगर पालिका के अधिकारियों, जिनमें टेकचंद बुनकर और महावीर जैन शामिल थे, ने मैदान का निरीक्षण कर दुकानों के लिए मार्किंग लाइन डलवाई।

226 आवेदन प्राप्त, व्यवस्थित आवंटन की तैयारी

नगर पालिका को अब तक अस्थायी दुकानों के लिए से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इस बाजार में दीये, आकर्षक सजावटी सामग्री, खिलौने, रंगीन लाइट्स, परमल, पताशे सहित अन्य आवश्यक त्योहारी सामान की दुकानें सजेंगी।

अधिकारियों ने जानकारी दी कि बाजार का सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक दुकान का स्थान निर्धारित कर दिया गया है। इन दुकानों का आवंटन सोमवार को किया जाएगा।

सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पालिका द्वारा इस अस्थायी बाजार में व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, स्वच्छ साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories