वीडियो: नीमच कलेक्टर चंद्रा ने परिवार सहित निराश्रितों और बच्चों के साथ मनाई खुशियों की दिवाली

a8b498be-5458-4510-bf75-f9456cb4c1f2

नीमच। जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने रविवार को अपने निवास पर परिजनों सहित निराश्रित वृद्धजनों और बच्चों के साथ दीपावली का पावन पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने किलकारी आश्रय गृह के बच्चों, पीएम केयर योजना से लाभान्वित बेसहारा बच्चों, रेड क्रॉस वृद्धाश्रम के वृद्धजनों और मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिठाई, पटाखे और उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Shubham Solar Solution

कलेक्टर श्री चंद्रा की इस पहल ने समाज के उपेक्षित और ज़रूरतमंद तबके के चेहरों पर खुशियां बिखेर दीं। उन्होंने स्वयं अपने परिजनों के साथ इन सभी बच्चों और वृद्धजनों के बीच रहकर त्यौहार की खुशियों को साझा किया, जिससे उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल, एडीएम श्री बीएस कलेश, एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी, सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन और जिला महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या सहित कई अन्य अधिकारी अपने परिजनों के साथ उपस्थित थे। सभी ने मिलकर इस नेक पहल की सराहना की और बच्चों व वृद्धजनों के साथ समय बिताया।

हो सकता है आप चूक गए हों