जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 10 दिन स्वच्छता की दिवाली अभियान का आयोजन
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
11 अक्टूबर 2025, (अपडेटेड 11 अक्टूबर 2025, 2:18 अपराह्न IST)

व्यापक जन सहभागिता से की जाएगी सार्वजनिक स्थान बाजारों की सफाई

  •  नगरी निकाय विभिन्न स्थानों पर रखेंगे डस्टबिन
  •  गूगल मीट में सभी सीएमओ को कलेक्टर ने दिए निर्देश
  • व्यापक जन सहभागिता से की जाएगी सार्वजनिक स्थान बाजारों की सफाई

नीमच| कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गुगल मीट से नगरीय निकायों में 10 दिन स्वच्छता की दीवाली विशेष सफाई अभियान चलाने के संबंध में सभी सीएमओ की बैठक ली गई। बैठक में सभी सीएमओ को सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करने विशेष रूप से बाजार में दुकानो के सामने अस्थाई अतिक्रमण हटाने,उनको व्यस्थित करने तथा नगरीय क्षेत्र की समस्त दुकानों के सामने डस्टबिन रखने का अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगरीय निकाय अपने-अपने निकाय के बाजारों में डस्टबिन रखवाना सुनिश्चित करें। सभी नगरीय निकाय आईईसी मद से अभियान के पोस्टर बेनर बना कर अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थानों को जोड़ने के निर्देश भी दिए । कलेक्टर श्री चंद्रा ने इस विशेष सफाई अभियान के तहत सार्वजनिक क्षेत्रो, कार्यालयों, संस्थानो के परिसरों, व्यवसायिक व बाजार क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों, पब्लिक ट्रासपोर्ट हब, मुख्यमार्ग, हाईवे, अभ्यारण और संरक्षित क्षेत्र, जलाशयों, नदि तालाबों, नाले के किनारे तटो, पर्यटन धार्मिक व अध्यात्मिक स्थलों, सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयों, कचरा प्रसंस्करण ईकाइयों की साफ सफाई कराने के भी निर्देश नगरी निकायों को दिए हैं । अभियान में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं संस्थाओं का पूरा सहयोग लेने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने पर जूर्माने संबंधित संदेश बोर्ड, वाल पेंटिंग आदि आईसी मद से कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी निकायों को स्कूलो, कॉलेजो, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया जावे। पालिथीन के रूप में कपड़े के झोलों का वितरण करने, अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व उपखण्ड नीमच,जावद,मनासा को अपने-अपने उपखण्ड की नगरीय निकायों में अभियान  की मानिटरिंग भी करने के निर्देश भी दिए। यह जानकारी परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री पराग जैन ने दी हैं।

ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

मनासा में घर में सो रहे 40 वर्षीय कालू को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल पहुंचाया

मनासा। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में शुक्रवार अलसुबह...

Related Articles

Popular Categories