कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश! नेत्रहीन माता-पिता की बेटी ने उठाया खौफनाक कदम
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
20 मई 2026, (अपडेटेड 20 मई 2026, 5:22 अपराह्न IST)

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी में 23 वर्षीय युवती ने कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सबसे दुखद बात यह है कि मृतका के माता-पिता दोनों नेत्रहीन हैं और बेटी ही उनका सहारा थी।

522fcf78 6bb8 401b 98dd 86d97ac6f215 1779274469829

जानकारी के अनुसार, मृतका रिया पिता गोवर्धन का मनासा क्षेत्र के बरड़िया निवासी नीरज नामक युवक से परिचय था। परिजनों का आरोप है कि युवक पिछले काफी समय से रिया को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना के कारण युवती तनाव में रहने लगी थी।

मंगलवार शाम जब काफी देर तक रिया कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों और पड़ोसियों को शक हुआ। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। रिया अचेत अवस्था में पड़ी थी।

इसके बाद तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रही मानसिक प्रताड़ना ने उनकी बेटी को अंदर से तोड़ दिया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। नीमच सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य सबूत भी खंगाले जाएंगे।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

मंदसौर में पुलिया से गिरा अधेड़, आंख के पास से घुसा सरिया कान के पीछे निकला

मंदसौर: मंदसौर जिले के सीतामऊ में निर्माणाधीन पुलिया के...

FASTag में OneTag सुविधा शुरू, स्टिकर बदले बिना बदल सकेंगे बैंक

मुंबई। FASTag इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों के लिए...

रिद्धि राठौड़ का शानदार प्रदर्शन, 400 और 600 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

नीमच। शालेय संभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स...

Related Articles

Popular Categories