नीमच बस स्टैंड पर लाखों की ज्वेलरी से भरा बैग लौटाया, चाय विक्रेता महिला की ईमानदारी की हर ओर हो रही सराहना
Reported by: News Desk | Edited by: आकाश शर्मा
28 जून 2026, (अपडेटेड 28 जून 2026, 3:40 अपराह्न IST)

नीमच। रविवार सुबह नीमच बस स्टैंड पर लाखों की ज्वेलरी से भरा एक बैग लौटाने की घटना ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की। चाय का ठेला लगाने वाली महिला रेखा नायक ने लावारिस हालत में मिले बैग को सुरक्षित रखा और बाद में कैंट थाने में पुलिस की मौजूदगी में उसके असली मालिक को सौंप दिया। महिला की सतर्कता और ईमानदारी के कारण एक परिवार की मायरा (भात) की खुशियां सुरक्षित बच गईं।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के अजमेर जिले के हियालिया निवासी लादुराम गुर्जर अपनी बहन के यहां गांधी सागर में आयोजित मायरा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 13 परिजनों के साथ ट्रेन से नीमच पहुंचे थे। सुबह करीब 5 बजे परिवार नीमच बस स्टैंड पहुंचा और गांधी सागर जाने वाली बस का इंतजार करने लगा। इसी दौरान सभी ने चाय पी और जल्दबाजी में बस में सवार हो गए। भागदौड़ के बीच लाखों की ज्वेलरी से भरा उनका बैग बस स्टैंड पर ही छूट गया।

गांधी सागर पहुंचने पर हुई बैग गायब होने की जानकारी

a8d7adad de1a 4b2e ad8d 4c2f7a985b49 1782635101683

गांधी सागर पहुंचने के बाद लादुराम गुर्जर को पता चला कि गहनों वाला बैग उनके साथ नहीं है। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत नीमच में मौजूद अपने रिश्तेदारों को फोन कर बस स्टैंड भेजा। रिश्तेदारों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन शुरुआती खोज में बैग का कोई पता नहीं चला।

उधर, बस स्टैंड पर चाय का ठेला लगाने वाली बामन बर्डी निवासी रेखा नायक सुबह करीब 8 बजे अपना ठेला समेट रही थीं। उनकी नजर ठेले से कुछ दूरी पर पड़े एक लावारिस बैग पर पड़ी। काफी देर तक कोई उसे लेने नहीं आया तो उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से बैग अपने ठेले के अंदर सुरक्षित रख लिया।

फोन आने पर मिली राहत

जब लादुराम गुर्जर के रिश्तेदारों ने बस स्टैंड पर लोगों से पूछताछ की तो उन्हें रेखा नायक के बारे में जानकारी मिली। मोबाइल पर संपर्क करने पर रेखा नायक ने बताया कि उनके पास एक लावारिस बैग सुरक्षित रखा हुआ है। यह सुनकर परिवार ने राहत की सांस ली।

दोपहर करीब 12 बजे लादुराम गुर्जर अपने पुत्र के साथ गांधी सागर से वापस नीमच पहुंचे। इसके बाद सभी कैंट थाने पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में रेखा नायक ने लाखों की ज्वेलरी से भरा बैग उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया।

बैग में रखा था सोना और चांदी

लादुराम गुर्जर ने बताया कि बैग में उनकी पत्नी और बहन के मायरे के लिए रखे गए कीमती आभूषण थे। इसमें दो नथ, दो रखड़ी, दो कूंचा और दो मांदलिया सहित करीब पांच तोला सोना रखा था। इसके अलावा लगभग आधा किलो चांदी के आभूषण भी बैग में मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि यदि यह बैग वापस नहीं मिलता तो परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता। मायरा कार्यक्रम के लिए रखी गई लाखों की ज्वेलरी खो जाने से पूरा परिवार चिंता में आ गया था, लेकिन रेखा नायक की ईमानदारी ने उनकी चिंता को खुशी में बदल दिया।

बैग खोलकर भी नहीं देखा

रेखा नायक के पुत्र अशोक नायक ने बताया कि बैग सुबह करीब 5 बजे से बस स्टैंड पर पड़ा हुआ था। काफी देर तक जब कोई उसे लेने नहीं आया तो उनकी मां ने उसे सुरक्षित रख लिया। उन्होंने बैग को खोलकर भी नहीं देखा और यह भी नहीं पता था कि उसमें लाखों की ज्वेलरी रखी हुई है। पीड़ित परिवार का फोन आने के बाद ही उन्हें बैग के महत्व का पता चला।

ईमानदारी की मिसाल बनी रेखा नायक

कैंट थाने में पुलिस की मौजूदगी में बैग उसके मालिक को सौंपे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने रेखा नायक की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि आज के समय में इस तरह की ईमानदारी समाज के लिए प्रेरणा है। एक साधारण चाय विक्रेता महिला ने यह साबित कर दिया कि इंसान की सबसे बड़ी पहचान उसकी नीयत और ईमानदारी होती है।

यह घटना न केवल लाखों की ज्वेलरी सुरक्षित लौटाने की मिसाल है, बल्कि समाज में विश्वास और मानवता का संदेश भी देती है। पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने भी रेखा नायक के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया।


ताज़ा ख़बरों का अपडेट सीधा अपने फोन पर पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Aakash Sharma
Aakash Sharmahttps://thetimesofmp.com
आकाश शर्मा मध्यप्रदेश के नीमच क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार और द टाइम्स ऑफ MP के संपादक हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में 12 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव है। लंबे समय से स्थानीय एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग, समाचार संपादन और समाचार प्रकाशन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता में व्यापक अनुभव हासिल किया है।द टाइम्स ऑफ MP के माध्यम से आकाश शर्मा नीमच, मंदसौर और आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कवरेज में स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं कानून-व्यवस्था, जनसमस्याएं, नागरिक सुविधाएं, राजनीति, सामाजिक गतिविधियां, शिक्षा, कृषि, व्यापार और अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल हैं।उनकी संपादकीय कार्यशैली में तथ्यपरक रिपोर्टिंग, स्रोत-आधारित जानकारी, निष्पक्ष प्रस्तुति और जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता दी जाती है। संवेदनशील और अपराध से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग में आरोप और प्रमाणित तथ्य के बीच अंतर बनाए रखने तथा उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर खबर प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।पत्रकारिता के साथ आकाश शर्मा पिछले 4 वर्षों से पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में भी कार्य कर रहे हैं। इस भूमिका में वे कानूनी जागरूकता और जनहित से जुड़े कार्यों से जुड़े रहे हैं। इसके साथ ही वे इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशन में जिला उपाध्यक्ष (District Vice President) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।अनुभव 12 वर्ष — प्रिंट मीडिया एवं पत्रकारिता का अनुभव 4 वर्ष — पैरा लीगल वॉलंटियर (PLV) के रूप में अनुभव संपादक — द टाइम्स ऑफ MP जिला उपाध्यक्ष — इंटरनेशनल ह्यूमन सिक्योरिटी ऑर्गनाइजेशनआकाश शर्मा का उद्देश्य स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण सूचनाओं को विश्वसनीय, स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना तथा आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्रदान करना है।विशेषज्ञता: स्थानीय पत्रकारिता | प्रिंट मीडिया | समाचार संपादन | डिजिटल पत्रकारिता | स्थानीय समाचार रिपोर्टिंग | जनहित के मुद्दे | कानूनी जागरूकता |

Hot this week

पालसोड़ा एक्सीडेंट में 1 युवक की मौत, 2 की हालत गंभीर

पालसोड़ा एक्सीडेंट: नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र में...

उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट: VIDEO में कैद कोच पर हमला, सिस्टम पर उठे सवाल

उज्जैन (Ujjain Crime News)। उज्जैन शूटिंग रेंज मारपीट का...

CBN इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव निलंबित, 10 सितंबर की CBI कार्रवाई के बाद विभागीय आदेश

नीमच/ग्वालियर। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के इंस्पेक्टर सिद्धार्थ श्रीवास्तव...

ताइक्वांडो में नीमच का दमदार प्रदर्शन, छह स्वर्ण पदक जीते

नीमच। 70वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित उज्जैन...

विजय केडिया के दांव वाले इस शेयर ने 1 लाख को बनाया 2.15 करोड़

बिज़नेस डेस्क  | विजय केडिया की निवेश इकाई के...

Related Articles

Popular Categories